- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News:ट्रैक्टर...
उत्तर प्रदेश
Up News:ट्रैक्टर ट्रॉली ने क्राइम ब्रांच की गाड़ी को मारी टक्कर, सब इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल की मौत
Sarita
5 Aug 2025 6:17 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर राठ कोतवाली के धनौरी गाँव के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस की एक बोलेरो कार सड़क पर खड़ी गिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चकनाचूर हो गई और हरियाणा पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। साथ ही, दोनों मृतक पुलिसकर्मियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राठ मोर्चरी भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात क्राइम ब्रांच गुड़गांव (हरियाणा) की एक पुलिस टीम बोलेरो में सवार होकर किसी मामले की जाँच के सिलसिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होते हुए छत्तीसगढ़ जा रही थी। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार और कांस्टेबल अमित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य सब-इंस्पेक्टर इंद्रजीत और कांस्टेबल राजेश घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा एम्बुलेंस और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। घायलों को तुरंत राठ सीएचसी ले जाया गया, जहाँ से इंस्पेक्टर इंद्रजीत को गंभीर हालत में उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। फ़िलहाल, इस भीषण सड़क हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है।
TagsUpट्रैक्टर ट्रॉलीक्राइम ब्रांचगाड़ीटक्करtractor trolleycrime branchvehiclecollisionजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





