छत्तीसगढ़
थाना छाल में प्रेरणास्पद सम्मान समारोह: मेधावी छात्र-छात्राएं, शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी व कोटवार हुए सम्मानित
Shantanu Roy
5 Aug 2025 12:33 AM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन और थाना छाल प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में सोमवार को थाना परिसर में एक प्रेरणास्पद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित कर समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करना था। इस सम्मान समारोह में थाना क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राएं, शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी और कोटवारों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने सम्मानितजनों से आग्रह किया कि वे अपने योगदान और आचरण से समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं और दूसरों के लिए प्रेरणा बनें।
शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान
शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वालों में हाई स्कूल बोजिया की कक्षा 10वीं की छात्राएं सिया नायक और सुहानी दुबे को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वहीं हाई स्कूल बेहरामार के शिक्षक लोकेश झरिया और कटाईपाली सी. हाई स्कूल के शिक्षक राजीव गुप्ता को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए गए कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर बोजिया में सेवाएं दे रहे स्वास्थ्यकर्मी लालजी राठौर और सोनिया राठिया को भी स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनके सेवा भाव को न केवल ग्रामीणों ने सराहा, बल्कि पुलिस प्रशासन ने भी उनके प्रयासों को खुले दिल से स्वीकार किया।
कोटवारों की भूमिका की सराहना
ग्राम रीलो की कोटवार पांचो बाई मंहत और ग्राम लात की कोटवार अटल बाई चौहान को ग्रामीण सुरक्षा, सूचना संप्रेषण और पुलिस प्रशासन के सहयोग में अग्रणी भूमिका के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति अभियान, यातायात नियमों की जागरूकता जैसे मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए सभी से इन अभियानों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज का रिश्ता केवल कानून तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विश्वास, सहयोग और जागरूकता पर भी आधारित होना चाहिए। इस कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक छवि पटेल, शंभु पांडेय सहित थाना स्टाफ के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल और प्रेरणादायी बनाने में सभी की सक्रिय भूमिका रही।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





