उत्तर प्रदेश

Up News : ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की टक्कर, ग्राम पंचायत अधिकारी की मौत

Sarita
13 March 2025 8:27 AM IST
Up News : ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की टक्कर, ग्राम पंचायत अधिकारी की मौत
x
Up News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां, ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी खतरनाक थी कि ग्राम पंचायत अधिकारी की मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. ग्राम पंचायत अधिकारी की मौत ये पूरा मामला जिले के मीरापुर थाने का है. जहां, रामराज मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में ग्राम पंचायत अधिकारी अनंगपाल की दर्दनाक मौत हो गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
पुलिस ने मृतक अधिकारी के परिजनों को सूचना दी. मीरापुर पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी अनंगपाल जानसठ में तैनात थे. जानसठ में रामराज मार्ग पर वे सड़क हादसे का शिकार हो गए. हादसे में उनकी मौत हो गई. आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. इधर, मृतक के घर में मातम पसरा है. उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है|
Next Story