उत्तर प्रदेश

UP News: घर में ली शरण, फिर लाखों का माल लेकर हो गए फरार

Sarita
24 Feb 2025 9:26 AM IST
UP News: कोतवाली क्षेत्र के छोटे काजीपुर में एक महिला अपने परिचित के घर में शरण लेकर लाखों रुपये का माल लेकर फरार हो गई। घर से 30 हजार रुपये कीमत की पांच घड़ियां, आठ हजार रुपये नकद व जेवरात गायब होने पर पीड़ित महिला ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार अजय यादव की पत्नी सोनम यादव ने मुकदमा दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि बिलंदपुर निवासी निखिल तिवारी की पत्नी संजना चौहान 22 फरवरी को उसके घर आई थी।
शाम करीब साढ़े चार बजे घर आने के बाद संजना ने वॉशरूम जाने के बहाने कमरा बंद कर लिया। फिर शाम करीब पांच बजे बिना किसी को बताए चली गई। मजदूरों को पैसा देने के लिए कमरे में रखी अलमारी खोलने गई तो वह खुली थी। उसमें से सोने के जेवर एक हार, एक चेन, तीन अंगूठी, एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी झुमकी, दो मंगलसूत्र और पांच कीमती घड़ियां गायब थीं। सीओ कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story