- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: मवेशियों के...
उत्तर प्रदेश
UP News: मवेशियों के लिए घास इकट्ठा कर रहे युवक को बाघ ने बनाया निवाला
Sarita
23 Aug 2025 7:09 AM IST

x
UP News: यूपी के सीतापुर में शुक्रवार को घास काटने गए एक युवक को बाघ ने निवाला बना लिया। उसका क्षत-विक्षत शव उसी के खेत में पड़ा मिला। सूचना गांव पहुंची तो हड़कंप मच गया। वन विभाग व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर वनकर्मी मौके से भाग निकले।
घटना महोली थाना क्षेत्र के नरनी गांव की है। गांव निवासी रवि दीक्षित (22) पशुओं के लिए घास लेने खेत गया था। शाम 7:30 बजे तक वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में निकले। देर शाम उसके शव के अवशेष एक खेत में पड़े मिले। मौके पर खून बिखरा था। आसपास जंगली जानवर के पंजों के निशान भी मिले। मृतक के परिजनों ने बताया कि बाघ ने रवि को अपना निवाला बना लिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि खेत के आसपास बाघ के पगचिह्न भी मिले हैं। घटना के बाद मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जमा गए। जानकारी पाकर वन क्षेत्राधिकारी केएन भार्गव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने भी घटनास्थल की पड़ताल की।
TagsUPयुवकबाघनिवालाUPyouthtigerdevoured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





