उत्तर प्रदेश

UP News: खनन के दौरान टीला ढहने से 3 महिलाओं की मौत

Sarita
24 Feb 2026 6:38 AM IST
UP News: खनन के दौरान टीला ढहने से  3 महिलाओं की मौत
x
UP News: सोनभद्र जिले के म्योरपुर क्षेत्र में सोमवार की सुबह खुदाई के दौरान मिट्टी का विशाल टीला ढह जाने से उसमें दबकर तीन महिलाओं की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गईं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र में छह महिलाएं किरवानी गांव के जंगल में कच्चे घरों की लिपाई, पोताई में काम आने वाली मिट्टी लेने के लिए गई थीं। उन्होंने बताया कि महिलाएं मिट्टी के एक टीले के पास खुदाई कर रही थीं तभी अचानक टीला ढह गया और महिलाएं मिट्टी में दब गईं।
घटना की सूचना मिट्टी खोदने गई एक महिला ने ही ग्रामीणों को दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पांच महिलाओं को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सदीकुन्निशा (30), अनीसा ख़ातून (20) और सीता कुंवर (28) के रूप में हुई है।
Next Story