छत्तीसगढ़
स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु वन मंत्री ने की जीवन दीप समिति की समीक्षा
Shantanu Roy
24 Feb 2026 12:34 AM IST

x
छग
Kondagaon. कोंडागांव। केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मर्दापाल में जीवन दीप समिति की सामान्य सभा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री ने क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम एवं जिला पंचायत सदस्य यशोदा कश्यप उपस्थित रहीं।
वन मंत्री ने समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर देते हुए आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी अंतर्गत आने वाले सभी स्वास्थ्य केंद्रों में निर्धारित तिथियों पर नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही एक्स-रे एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच सेवाओं के सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए शव वाहन की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की पूर्ति के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के निज सहायक शिवचरण साहू द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किए जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया। बैठक में मर्दापाल की सरपंच जयंती कश्यप, एसडीएम अजय उरांव, सीएमएचओ डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, बीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं जीवन दीप समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





