उत्तर प्रदेश

Up News: नहर पर पिकनिक मनाने आए पिता-पुत्री समेत तीन लोग डूबे

Sarita
2 Jun 2025 7:52 AM IST
Up News: नहर पर पिकनिक मनाने आए पिता-पुत्री समेत तीन लोग डूबे
x
Up News: हरदुआगंज क्षेत्र के बरौता नहर पर एक जून की दोपहर पत्नी व बच्चों के साथ पिकनिक मनाने आया युवक अपनी बेटी व रिश्तेदार के साथ नहर में डूब गया। दो लोगों को बचा लिया गया, जबकि युवक का पता नहीं चल सका। पुलिस देर शाम तक गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी थी। हरदुआगंज के ताला नगरी क्षेत्र के गांव किड़ारा निवासी विजय (40) अपनी पत्नी, विवाहित बेटी सोनम उर्फ ​​सोनू (18), रिश्तेदार रिंकू (30) व बच्चों के साथ रविवार दोपहर बरौता गांव स्थित बरौता (ऊपरी गंगा नहर) पर पिकनिक मनाने गया था।
पुलिस के मुताबिक विजय शराब पीने का आदी था। वहां विजय ने शराब पी, वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया। इसके बाद विजय, सोनू व रिंकू नहर में नहाने लगे और अचानक डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद कुछ युवकों ने नहर में छलांग लगा दी और सोनू व रिंकू को बचा लिया। विजय का पता नहीं चल सका। एसएचओ धीरज कुमार ने बताया कि दोपहर में नहर में एक लड़की समेत तीन लोग डूब गए, दो लोगों को बचा लिया गया लेकिन तीसरा व्यक्ति जिसका नाम विजय है वह अभी भी लापता है, उसकी तलाश जारी है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। देर शाम तक विजय का पता नहीं चल सका था। दोनों लोगों को बचाने वाले युवक कालू ठाकुर बरौता, देवेंद्र और कन्हैया तालानगरी के रहने वाले हैं।
Next Story