भारत

पत्नी ने रेप होने की दी जानकारी, तो पति ने खाया जहर

Nilmani Pal
2 Jun 2025 7:34 AM IST
पत्नी ने रेप होने की दी जानकारी, तो पति ने खाया जहर
x
रिश्तेदार दरिंदा

यूपी। आगरा में एक महिला के साथ उसके घर आए रिश्तेदार ने रेप कर दिया। यह बात जब महिला के पति को पता चली तो वो बुरी तरह परेशान हो गया। पति को कुछ न सूझा तो जहर खा लिया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। बेटे की मौत से दुखी पिता ने फतेहपुर सीकरी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना की आसपास के इलाकों में काफी चर्चा हो रही है। घर आए रिश्तेदार द्वारा ऐसी घटना किए जाने पर हर कोई सकते में है।

घटना, आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के एक गांव की है। खुद की जान देने वाले शख्स के पिता का कहना है कि उनके बेटे की मौत के लिए रिश्तेदार गिर्राज जिम्मेदार है। उन्होंने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पिता के अनुसार आरोपी रिश्तेदार धौलपुर का रहने वाला है। उसने न सिर्फ एक घिनौनी हरकत की है बल्कि रिश्तों को भी शर्मसार किया है।

पीड़ित पिता द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार धौलपुर निवासी गिर्राज उनका रिश्तेदार है। वह 28 मई को उनके घर आया था। तब मौका पाकर उसने उनके बेटे की पत्नी से दुष्कर्म किया। जब बेटे को इसकी जानकारी हुई तो वह अवसाद में आ गया। वह बुरी तरह परेशान हो गया था। इसी परेशानी में 30 मई की सुबह उसने विषाक्त का सेवन कर लिया। जब परिवार के लोगों को इसका पता चला तो परिवारजन उसे तुरंत भरतपुर के अस्पताल ले गए। लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस मामले में पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Next Story
null