उत्तर प्रदेश

Up News:दुकान में महिला का जला हुआ शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Sarita
21 May 2025 8:50 AM IST
Up News:दुकान में महिला का जला हुआ शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
x
Up News: पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पांडेय बाजार में एक दुकान के खंडहर में महिला का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि राम प्रकाश गुप्ता ने पीआरबी पर एक महिला का जला हुआ शव मिलने की सूचना दी थी। मृतका राधिका यादव राम प्रकाश गुप्ता के घर पर काम करती थी। पास में ही एक खंडहर दुकान थी जिसमें कूड़ा भरा हुआ था, जिसमें एक महिला का जला हुआ शव मिला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि पीआरबी पर महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया हादसे में आग लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। फोरेंसिक टीम और पुलिस जांच कर रही है कि आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Next Story