उत्तर प्रदेश

Up News:डेढ़ वर्षीय इकलौते बेटे की निर्मम हत्या का खुसाला

Sarita
10 Jan 2026 7:14 AM IST
Up News:डेढ़ वर्षीय इकलौते बेटे की निर्मम हत्या का  खुसाला
x
Up News: पैलानी थाना क्षेत्र के पचकौरी गांव में एक पिता ने अपने ही डेढ़ वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद, सबूत मिटाने के इरादे से आरोपी पिता ने मासूम के शव को यमुना नदी की बीच धारा में फेंक दिया। इस वारदात के बाद आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों के अनुसार, आरोपी पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।यह घटना पांच जनवरी की रात को हुई। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के धनुहन डेरा निवासी राजेंद्र, अपनी पत्नी शारदा से मिलने ससुराल आया था। देर रात, जब उसकी पत्नी सो रही थी, तब राजेंद्र चुपके से अपने डेढ़ वर्षीय बेटे कार्तिक को उठाकर घर से बाहर ले गया।
घर से करीब 150 मीटर दूर यमुना नदी के किनारे पहुंचकर, उसने बेरहमी से बेटे का गला घोंट दिया। इसके बाद मासूम के शव को एक नाव में रखा और यमुना नदी की बीच धारा में फेंककर फरार हो गया।अगली सुबह जब शारदा की नींद खुली तो उसने अपने पति और बेटे को घर पर नहीं पाया तो खोजबीन शुरू की गई। मासूम के नाना रामसफल, मामा दिलीप और अन्य ग्रामीणों ने तीन दिनों तक यमुना नदी के किनारे और आसपास के इलाकों में बच्चे की तलाश की। ससुरालीजन राजेंद्र के घर भी पहुंचे लेकिन वह वहां भी नहीं मिला।
शुक्रवार को जब राजेंद्र के अपने गांव पहुंचने की सूचना मिली, तो ससुरालीजन उससे मिलने पहुंचे और पूछताछ शुरू की। बढ़ते दबाव के चलते राजेंद्र ने बेटे की हत्या की कबूली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और थाने पहुंचाया। थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस शव को बरामद करने के लिए प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद गांव में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है।
Next Story