- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: मंगेतर के साथ...
उत्तर प्रदेश
UP News: मंगेतर के साथ घूमने गई छात्रा का शव तालाब में मिला
Bharti Sahu 2
16 Sept 2024 11:57 AM IST

x
UP News: सरायमीर क्षेत्र में बरवा रसूलपुर गांव निवासी रामकेसर की बेटी अंजली 12वीं की छात्रा थी। शुक्रवार दिन में वह मुड़ियार गांव (फूलपुर) निवासी मंगेतर नीरज के साथ निकली थी। देर शाम वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। उसके चाचा मुन्नालाल ने शनिवार को थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि शादी तय होने के बाद उसका मंगेतर नीरज उससे आये दिन मिलता था। सरायमीर पुलिस गुमशुदगी दर्ज अंजली की तलाश में जुटी थी। रविवार सुबह कोरौली बुजुर्ग गांव के पास किशोरी का शव पोखरे में उतराया देख चरवाहों ने शोर मचाया। ग्रामीणों और चरवाहों की सूचना पर डॉग स्क्वायड के साथ पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इस बीच, परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किशोरी की शिनाख्त अंजली के रूप में की। स संबंध में थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपी मंगेतर नीरज को हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ की गई। पुलिस हिरासत में मंगेतर नीरज ने बताया कि वह अंजली को शुक्रवार शाम गैस एजेंसी के पास छोड़ कर चला गया था। इसके बाद वह कहां गई-उसे जानकारी नहीं है। उधर, अंजली के चाचा मुन्नालाल ने बताया कि शुक्रवार को परिवार के लोग बाजार गए थे। घर में उनकी भतीजी अकेली थी। उसका मंगेतर बाइक से आया और उसे लेकर चला गया। इसके बाद से ही उसका पता नहीं चला। दो दिन बाद रविवार सुबह उसकी लाश मिली।
TagsUPमंगेतरघूमनेछात्राशवतालाब UPfiancéwalkingstudentbodypond जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





