- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: लिवइन में रह...
उत्तर प्रदेश
UP News: लिवइन में रह रही मेकअप आर्टिस्ट का फंदे से लटका मिला शव,जांच में जुटी पुलिस
Sarita
11 Dec 2025 10:47 AM IST
UP News: लखनऊ जिले के विकासनगर के सेक्टर 1 में किराए के मकान में रहने वाली मेकअप आर्टिस्ट नेहा मौर्य (24) की लाश फंदे से लटकी मिली। उसका लिव-इन पार्टनर अजीत उसे ट्रॉमा सेंटर ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। नेहा के पिता ने पुलिस जांच की मांग की है।
मूल रूप से बहराइच के मुर्तिहा गंगापुर की रहने वाली नेहा एक साल से किराए के मकान में रह रही थी। वह हजरतगंज के एक सैलून में मेकअप आर्टिस्ट का काम करती थी। उसके पिता सत्यनारायण मौर्य का कहना है कि सुबह करीब 11 बजे उनके गांव के अजीत मौर्य ने फोन करके बताया कि नेहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है और वे उसे ट्रॉमा सेंटर ले जा रहे हैं। थोड़ी देर बाद परिवार को पता चला कि नेहा की मौत हो गई है।खबर मिलते ही नेहा के परिवार वाले लखनऊ पहुंचे। मामला संदिग्ध लगने पर डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद सत्यनारायण मौर्य ने बताया कि अजीत DJ का काम करता है। उनकी बेटी उनके साथ रह रही थी, लेकिन उनके परिवार को इस बात की जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि अजीत शादीशुदा है। उसकी पत्नी और दो बच्चे गांव में रहते हैं।
अजीत ने सत्यनारायण को बताया कि उसने नेहा से मंदिर में शादी की है। पिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। अजीत का कहना है कि वह सोमवार रात को नेहा को सैलून से घर लाया था। कुछ देर बाद वह सब्जी खरीदने चला गया।जब वह थोड़ी देर बाद लौटा तो उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया। फिर उसने दरवाजा तोड़ा। नेहा कमरे में पंखे से दुपट्टे से लटकी हुई मिली। विकासनगर SO आलोक सिंह ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा।
TagsUPमेकअप आर्टिस्टशवजांचपुलिसUPmakeup artistbodyinvestigationpolice जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





