- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News : बच्ची का...
उत्तर प्रदेश
Up News : बच्ची का मुंह बंद कर जयमाला स्टेज से अगवा कर आरोपी ने किया दुष्कर्म
Sarita
6 May 2025 7:38 AM IST

x
Up News : जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात एक व्यक्ति जयमाल स्टेज से सात साल की बच्ची को उठा ले गया। मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसे खेत में छोड़कर भाग गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।क्षेत्र के एक गांव की सात साल की बालिका परिवार वालों के साथ बगल के गांव में शादी में गई थी। समारोह में जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। मासूम जयमाल स्टेज पर खड़ी होकर कार्यक्रम देख रही थी। इसी बीच बगल के गांव आरा निवासी राकेश राजभर ने बच्ची को पर्दे के पीछे से खींच लिया और उसका मुंह दबा लिया।
जेनरेटर की आवाज और साउंड सिस्टम की वजह से कोई बच्ची की आवाज नहीं सुन पाया। व्यक्ति बच्ची को खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर वहीं छोड़कर भाग गया।उधर, जब बच्ची कहीं दिखाई नहीं पड़ी तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशते हुए वह स्टेज के पीछे एक खेत में पहुंचे जहां बच्ची नग्न अवस्था में पड़ी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची डॉयल 112 की पुलिस ने मौका मुआयना कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। बच्ची के बताए गए पहनावे के अनुसार गांव के लोगों ने उसकी पहचान कर पुलिस को तहरीर दी।
बालिका के पिता मुंबई में प्राइवेट नौकरी कर गुजारा करते हैं। बच्ची भी मुंबई में ही रहती है। वह कक्षा एक की छात्रा है। शादी में शामिल होने के लिए वो कुछ पहले ही गांव आई थी। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर पड़ोसी गांव आरा निवासी राकेश राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।
TagsUpबच्चीअगवादुष्कर्मUpgirlkidnappedrapedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





