- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: नगर पालिका की...
उत्तर प्रदेश
Up News: नगर पालिका की सख्ती, रोडवेज वर्कशॉप के पास सालों पहले बनी दुकानों पर चला बुलडोजर
Sarita
3 May 2025 11:49 AM IST

x
Up News: शनिवार की सुबह रोडवेज वर्कशॉप के पास वर्षों पहले बनी दुकानों पर नगर पालिका की जेसीबी गरजी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया। लोगों को आने-जाने से रोका गया। शहर में सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। पिछले दिनों मीना बाजार के पास बनी दुकानों के दुकानदार केस हार गए थे। उसके बाद छह दिन पहले इन्हें जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया था।
उसके बाद रोडवेज वर्कशॉप के पास बनी दुकानों का नगर पालिका की टीम ने सर्वे किया, जिसमें पता चला कि ये नगर पालिका की जमीन पर बनी हैं। उसके बाद दुकानों पर लाल निशान लगा दिए गए। जहां शनिवार को नगर पालिका ने दुकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा शिवि टॉकीज के सामने बनी दुकानों पर भी जेसीबी चल रही है।
TagsUpवर्कशॉपदुकानोंबुलडोजरUpworkshopshopsbulldozerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





