- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बेटे ने मां...

x
UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरौली गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बेटे ने नशे की हालत में अपनी मां की हत्या कर दी. आरोपी बेटे का नाम सुमित है, जिसने अपनी मां सावित्री की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और शव को खेत में बोरे में भरकर दफना दिया|
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार चहल ने बताया कि यह घटना सोमवार रात की है. जब सुमित ने नशे की हालत में अपनी मां की हत्या कर दी. पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी वारदात का खुलासा कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मां का शव खेत से बरामद किया|
बताया जा रहा है कि इस मामले की रिपोर्ट सुमित के बड़े भाई अमित ने दर्ज कराई थी. पुलिस ने सुमित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया. गांव के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और उन्होंने आरोपी सुमित को कोसा है और पुलिस से सख्त सजा की मांग की है। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई है और हर कोई इस तरह की क्रूरता की निंदा कर रहा है।
TagsUPबेटेमांहत्याशवखेतदफनायाUPsonmothermurderbodyfieldburiedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





