उत्तर प्रदेश

Up News:2 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sarita
29 Aug 2025 6:20 AM IST
Up News:2 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
x
Up News : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने एक कथित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलो 120 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, हेरोइन की आपूर्ति गाजीपुर जिले के जमानिया में की जानी थी। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी ने गुरुवार को बताया कि पुलिस को जीटीआर ब्रिज के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम वहां पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके बैग में एक किलो 120 ग्राम हेरोइन और एक हजार रुपये नकद मिले। उसकी पहचान राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के जावदा थाना क्षेत्र स्थित गुजरोकी मोवरन गांव निवासी सीताराम भील (24 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story