- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News : प्यार में...
UP News : प्यार में बाधा बन रहे भाई की बहन के प्रेमी ने कर दी हत्या

UP News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके में एक 21 वर्षीय युवक की सिर में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस ने मृतक युवक की बहन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुटी तो पता चला कि बहन के प्रेमी ने ही साजिश रचकर भाई की हत्या की है|
राजा लंबे समय से शाहरुख की हत्या करने का प्लान बना रहा था. लेकिन उसे कोई मौका नहीं मिल रहा था. कुछ दिन पहले शाहरुख ने एक व्यक्ति को चप्पल से पीटा था, राजा को जैसे ही शाहरुख के झगड़े की जानकारी मिली तो राजा ने शाहरुख की हत्या के लिए एक षड्यंत्र रच डाला. राजा ने जिस व्यक्ति से मारपीट की थी. उसकी नाबालिक बेटी को अपने साथ में मिलाकर उसने शाहरुख की हत्या की वारदात को अंजाम दिया. मुरादाबाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और मामले में जांच शुरू कर दी| 29 मई को थाना प्रभारी मझोला को फोन पर सूचना मिली थी कि चौकी जयंतीपुर के इलाके में तिकोनिया मस्जिद के पास एक युवक की डेड बॉडी पड़ी हुई है. जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सिविल लाइंस और थाना प्रभारी मझोला, फील्ड यूनिट की टीम और फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस के तमाम आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. जहां एक शाहरुख नाम के 21 वर्षीय युवक का शव चबूतरे पर पड़ा हुआ था|
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूतों को इकट्ठा किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिवार वालों से जब पूछताछ की गई तो मृतक शाहरुख की बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया और जांच शुरू की. पुलिस ने इस घटना में दो व्यक्ति को हिरासत में लिया. इसमें एक बाल अपचारी है और दूसरे का नाम राजा है. जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली|





