उत्तर प्रदेश

Up News: झाड़ियों में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

Sarita
23 Jan 2026 7:24 AM IST
Up News: झाड़ियों में अज्ञात महिला का शव मिलने से  सनसनी
x
Up News:ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के किले कालिंजर में सिंगार किले के पास बाउंड्री वॉल से करीब 20 फीट नीचे झाड़ियों से एक 40 साल की अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। महिला ने गुलाबी साड़ी पहनी हुई थी। गुरुवार शाम करीब 5 बजे चरवाहों ने झाड़ियों में पड़े शव के बारे में वहां तैनात आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के कर्मचारियों को बताया। ASI कर्मचारियों से सूचना मिलने पर कालिंजर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
कालिंजर थाने के इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि महिला की मौत सीढ़ियों से गिरने से हुई है। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अगर शव की पहचान नहीं हो पाती है, तो उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर में 72 घंटे के लिए रखा जाएगा।
ऐतिहासिक कालिंजर किले परिसर में अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस मामले की जांच में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की घोर लापरवाही सामने आई है, क्योंकि किले के मुख्य गेट पर लगा CCTV कैमरा पिछले डेढ़ साल से खराब पड़ा है। इस खराबी के कारण पुलिस को अहम सुराग जुटाने में काफी दिक्कत हो रही है। अगर यह कैमरा ठीक से काम कर रहा होता, तो पुलिस आसानी से पता लगा सकती थी कि महिला किसके साथ थी और किस दिन किले में आई थी।
Next Story