- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: स्कूटी सवार...
उत्तर प्रदेश
UP News: स्कूटी सवार दंपती को डीसीएम ने कुलचा, पत्नी की मौत,पति गंभीर
Sarita
27 Dec 2025 10:10 AM IST

x
UP News: पाकबड़ा में शुक्रवार की शाम को डींगरपुर मार्ग पर हासमपुर चौराहा के पास स्कूटी सवार दंपती को डीसीएम ने कुचल दिया। हादसे में पत्नी की मौत जबकि पति गंभीर रूप घायल हो गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। अमरोहा जिले के थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर कलां निवासी ध्यान सिंह किसानी का काम करते है।उनके परिवार में पत्नी प्रवेश देवी और दो लड़की एक लड़का है। ध्यान सिंह पत्नी प्रवेश देवी के साथ पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर कलां गांव में बेटी सोनम से मिलकर स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे थे।
जैसे ही स्कूटी सवार दंपती पाकबड़ा डींगरपुर मार्ग पर हाशमपुर चौराहे के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने दंपती को रौंद दिया।प्रवेश देवी ने मौके पर दम तोड़ दिया। ध्यान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चालक को पकड़कर ओर दोनों वाहनों को थाने भिजवाया। परिजनों में कोहराम मच गया है।
TagsUPदंपतीडीसीएमकुलचापत्नीमौतcoupleDCM truckcollisionwifedeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





