छत्तीसगढ़

मानसिक रोगी महिला के साथ यौन संबंध, परिचित गिरफ्तार

Nil dhankar
27 Dec 2025 9:16 AM IST
मानसिक रोगी महिला के साथ यौन संबंध, परिचित गिरफ्तार
x
छग

राजनांदगांव। मानसिक रुप से कमजोर महिला को घर पर अकेली देखकर अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुरगी पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सुरगी पुलिस ने बताया​ कि पीड़िता की बहन ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।

22 दिसंबर को उसकी मानसिक रुप से कमजोर बहन घर पर अकेली थी, ​तभी आरोपी धर्मेंद्र यादव (45) घर में दाखिल हो गया। जिसने उससे अनाचार किया। पीड़िता ने अपनी बहन को घटनाक्रम की जानकारी दी। तब शिकायत थाने तक पहुंचाी। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी धर्मेंद्र यादव को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर।

Next Story
null