उत्तर प्रदेश

Up News: स्पा सेंटर पर छापा, पकड़ी गईं 6 थाई महिलाएं

Sarita
22 April 2025 7:43 AM IST
Up News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने रविवार को साउथ जोन इलाके में स्थित इस स्पा पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान थाईलैंड की छह महिलाएं काम करती मिलीं। उनसे जब दस्तावेज मांगे गए तो पता चला कि वे बिना वैध वर्क वीजा के भारत में काम कर रही थीं।
पुलिस ने सभी महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जांच में पता चला कि उनके पास न तो वर्क वीजा है और न ही भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज। इसके अलावा उनके रहने की जगह का कोई वैध रेंट एग्रीमेंट भी नहीं मिला।छापे के वक्त स्पा सेंटर की मालकिन सिमरन सिंह मौजूद नहीं थीं। पुलिस का कहना है कि वह वाराणसी की रहने वाली हैं और इस स्पा को संचालित करने के लिए लखनऊ आती हैं। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है।
पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वह भी इस अवैध गतिविधि में शामिल था और उसने बिना वैध दस्तावेजों के विदेशी महिलाओं को नौकरी पर रखा था।पुलिस ने जब महिलाओं से उनके ठहरने से जुड़े दस्तावेज मांगे तो न तो फॉर्म-सी (जिसका इस्तेमाल विदेशियों के ठहरने की जानकारी देने के लिए किया जाता है) मिला और न ही कोई रेंट एग्रीमेंट। महिलाओं ने बताया कि उन्हें रहने और काम करने के लिए कोई कानूनी दस्तावेज नहीं दिए गए। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। सभी विदेशी महिलाओं से पूछताछ की जा रही है और स्पा सेंटर से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Next Story