- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News मिलावटी कोलतार...

x
UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में लखनऊ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी कोलतार तैयार करने वाली एक फैक्ट्री पर छापा मारा है। STF को इनपुट मिला था कि सड़क निर्माण में उपयोग होने वाले बिटुमिन कोलतार में अवैध रूप से मिलावट कर उसे ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में मौके से भारी मात्रा में मिलावटी कोलतार जब्त किया गया है।
STF और जिला प्रशासन की यह कार्रवाई करीब 15 घंटे तक चली। छापेमारी से पहले लखनऊ STF ने कासगंज के जिलाधिकारी को इसकी सूचना दी। इसके बाद आपूर्ति विभाग, निर्माण विभाग और थाना ढोलना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।
लखनऊ STF के उप निरीक्षक विनोद सिंह के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 4:32 बजे थाना ढोलना क्षेत्र में एटीएस स्कूल के पीछे स्थित फैक्ट्री पर छापा मारा। यह कार्रवाई शनिवार दोपहर तक जारी रही।
छापेमारी के दौरान फैक्ट्री परिसर में चार बड़े टैंकर खड़े मिले, जिनमें कोलतार भरा हुआ था। जांच में सामने आया कि इन टैंकरों में मौजूद बिटुमिन कोलतार में स्टोन डस्ट मिलाकर उसे सड़क निर्माण एजेंसियों को सप्लाई किया जा रहा था।
STF द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे बिटुमिन कोलतार में स्टोन डस्ट मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ा देते थे और फिर उसे अधिक दामों पर बेचते थे। इस मिलावटी कोलतार का इस्तेमाल सार्वजनिक सड़कों के निर्माण में किया जा रहा था, जिससे सड़कों की गुणवत्ता और लोगों की सुरक्षा दोनों पर खतरा पैदा हो रहा था।STF ने मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद कुल 10 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
TagsUPकोलतार फैक्ट्रीछापा6 गिरफ्तारUPcoal tar factoryraid6 arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





