उत्तर प्रदेश

UP News: फ्लैट में लगी आग में झुलसकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत

Sarita
24 Feb 2025 9:20 AM IST
UP News:  फ्लैट में लगी आग में झुलसकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
x
UP News: दरोगा खेड़ा स्थित पार्थ रिपब्लिक अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी आग में झुलसे प्रॉपर्टी डीलर ओम तिवारी की रविवार शाम सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके साले अधिवक्ता अश्विनीकांत पांडेय ने बिल्डर समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि अश्विनीकांत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 20 फरवरी को गोल्डन फिश टावर नंबर तीन की चौथी मंजिल पर उनके साले के फ्लैट में आग लग गई थी।
बिल्डिंग में आग से बचाव के समुचित इंतजाम न होने से कुछ ही देर में आग पूरे फ्लैट में फैल गई। इससे ओम झुलस गए। बिल्डर और अपार्टमेंट के निर्माण में लगे लोगों ने घोर लापरवाही बरती। उनके साले की मौत का मुख्य दोषी बिल्डर ही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story