उत्तर प्रदेश

UP News: प्राइवेट बस और कार में टक्कर, दो लोगों की मौत

Sarita
22 April 2025 7:11 AM IST
UP News: प्राइवेट बस और कार में टक्कर, दो लोगों की मौत
x
UP News: गोला-कस्ता मार्ग पर नीमगांव थाना क्षेत्र में सोमवार को भीषण हादसा हो गया। गड़रिया चौराहे के पास अमृतापुर गांव के पास प्राइवेट बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। प्राइवेट बस गोला से कस्ता जा रही थी। अमृतापुर गांव के पास सामने से आ रही कार बस से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बस के नीचे फंस गई। हादसे में सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाने के जट गांव निवासी दानिश (19) पुत्र जियाउद्दीन और शकील (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर एसओ सुनीता कुशवाहा फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने किसी तरह दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया।
परिजन रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। शव देखते ही चीखने-चिल्लाने लगे। एसओ सुनीता कुशवाहा ने बताया कि दोनों बहन को विदा कराने अठौला केशवपुर गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बस की टक्कर से हादसा हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story