- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News : पुलिस और...
उत्तर प्रदेश
Up News : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,नौ बदमाशों को गिरफ्तार
Sarita
27 Oct 2025 11:10 AM IST

x
Up News : बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में सोमवार तड़के पांच बजे के करीब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों के कब्जे से 700 ग्राम सोने के आभूषण, दो किलो चांदी के आभूषण, आठ लाख नकद व तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।
एसपी देहात ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि ओरछी निवासी किन्नर टीना के घर हुई एक करोड़ से अधिक की चोरी के मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश चोरी करने के उद्देश्य से गनगोली में देखे गए हैं। इस सूचना पर थाना पुलिस ने सोमवार तड़के पांच बजे बदमाशों की घेराबंदी कर ली।बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने अपने बचाव में भी फायरिंग की, जिससे दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अन्य बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
जिला अमरोहा के थाना नौगवा के गांव खेड़ा उपरोला के रहने वाले नाजिम व करमल्लीपुर निवासी तैय्यब को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में चंदौसी निवासी अरविंद गौतम, अमरोहा के नाजिम, मोईन, तैय्यब, संभल के असफाक उर्फ कांति, नदीम, शिब्बू उर्फ शोएब, फुरकान उर्फ फकरुद्दीन व सोहेल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी हुए सोने-चांदी के जेवर व 8.35 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। बदमाशों पर चोरी डकैती के 12 से अधिक मुकदमा विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
TagsUpमुठभेड़नौगिरफ्तारUp encounter: Nine arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabVastuघरपौधेVastuhomeplantsron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





