- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: गौ तस्करों से...

x
UP News: मंगलवार की शाम स्वार थाने पर सूचना मिली कि मानपुर उत्तरी से खानपुर उत्तरी जाने वाले कच्चे रास्ते से आगे नैया नदी की झाड़ियों के पास कुछ गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े हैं। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को पकड़ लिया है। सुबह-सुबह पुलिस को सूचना मिली कि इमरान पुत्र अबरार व मुर्तजा पुत्र बब्बू अपने साथियों के साथ पीपलसाना से आगे रतनपुरा जाने वाले रास्ते पर वध करने की नीयत से बेसहारा गोवंशीय पशुओं की तलाश में हैं। दबिश देकर उन्हें पकड़ा जा सकता है।
सूचना के आधार पर थाना प्रभारी स्वार ने तत्काल दो पुलिस टीमें गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान की घेराबंदी कर दी। खुद को पुलिस से घिरा देख दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की। जिसमें एक आरोपी (इमरान) के पैर में गोली लग गई और वह जमीन पर गिर गया। वहीं, दोनों आरोपियों को पुलिस की दोनों टीमों ने पकड़ लिया। घायल आरोपी को तुरंत जिला अस्पताल भेजकर उसकी जान बचाई गई। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
TagsUPगौ तस्करोमुठभेड़दोगिरफ्तारUPcow smugglersencountertwoarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





