- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: पुलिस ने...

x
UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है. महिला के पास से 2.314 (दो किलो तीन सौ चौदह ग्राम) गांजा बरामद हुआ है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हड्डी मिल के पास भोला नाथ कॉलोनी में गांजे का कारोबार चल रहा है. सूचना मिलने के बाद कटघर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है|
पुलिस की जांच में पता चला कि भोला नाथ कॉलोनी में एक घर से चंद्रावती नाम की महिला गांजा बेच रही है. पुलिस ग्राहक बनकर महिला के घर पहुंची, जहां पुलिस ने छापा मारकर उसे मौके से 2.314 (दो किलो तीन सौ चौदह ग्राम) गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में चंद्रावती ने पुलिस को गांजा तस्करी में शामिल अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में भी जानकारी दी है. पुलिस ने इस संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. गांजा बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार
मामले की जानकारी देते हुए कटघर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि भोलानाथ कॉलोनी निवासी चंद्रावती नाम की महिला नशे का कारोबार करती है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई। महिला के घर की तलाशी ली गई, जहां से पुलिस को दो किलो तीन सौ चौदह ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही और नशे के सौदागर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। महिला को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से महिला को जेल भेज दिया गया है। मुरादाबाद जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल लगातार नशे के खिलाफ जंग छेड़े हुए हैं। इसी क्रम में कटघर थाने की पुलिस ने एक महिला को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है।
TagsUPगांजामहिलागिरफ्तार UPganjawomanarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





