- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: कांवड़ यात्रा...
उत्तर प्रदेश
Up News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर फेंके गए मांस के टुकड़े, भड़के लोग
Sarita
21 July 2025 12:20 PM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। उन्होंने जानबूझकर फ्लाईओवर के ऊपर से पॉलिथीन में मांस के टुकड़े (मुर्गे के अवशेष) फेंके। नीचे से कांवड़िये गुजर रहे थे। सड़क पर बिखरे मांस के इन टुकड़ों को देखकर लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बता दें कि बंबा चौराहा, ककरऊ कोठी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर कोटला चुंगी चौराहे से गुजरते हैं। रविवार रात 9 बजे किसी शरारती तत्व ने फ्लाईओवर के ऊपर से पॉलिथीन में मांस के टुकड़े (मुर्गे के अवशेष) फेंके। लेकिन, ये टुकड़े किसी कांवड़िये पर नहीं गिरे। सड़क पर बिखरे मांस के टुकड़े देखकर कांवड़िये भड़क गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर एसपी सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को शांत कराने का प्रयास किया।
पुलिस बल ने सड़क पर बिखरे मांस के टुकड़ों को हटवाया। साफ़-सफ़ाई की गई और कांवड़ियों ने वहाँ से यात्रा आगे बढ़ाई। इस दौरान कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई और उनका गुस्सा शांत किया गया। इस बीच, पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। सीसीटीवी खंगालकर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनका पता लगाकर उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा।
TagsUpकांवड़ यात्रामार्गफेंकेमांसटुकड़ेUpKanwar Yatraroutethrownmeatpieces जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





