पटवारी मैडम ने ली रिश्वत तहसीलदार ने वापस लौटाए, वीडियो से विभाग की किरकिरी

बस्तर। लोहांड़ीगुड़ा तहसील में पट्टा बनाने के नाम पर महिला पटवारी ने ग्रामीणो आदिवासियों से एक लाख रुपए की रिश्वत ली थी, जिसका शोर रायपुर तक आ गया, जिसके बाद तहसीलदार ने जो किया वो भी चर्चा का विषय बन गया है। सवाल उठ रहा है कि क्या रिश्वत रकम लौटाने के बाद महिला पटवारी प्रशासनिक कार्रवाई से बच पाएगी।
पूरा मामला
बस्तर के लोहांड़ीगुड़ा तहसील में पट्टा बनाने के नाम पर पटवारी मैडम ने ग्रामीणों आदिवासियों से लगभग एक लाख रुपए की घुस ली उसके बावजूद पट्टा नहीं बनवाया। जिसकी जानकारी स्थानीय जनपद सदस्य ने तहसीलदार को दी जिसपर कार्यवाही करते हुए तहसीलदार ने पटवारी मैडम से पैसे लेकर ग्रामीणों को लौटाए। घटनाक्रम का वीडियो अब वायरल है। इस मामले में एक नेता का कहना है कि स्थानीय तहसीलदार और जनपद सदस्य बधाई के पात्र हैं लेकिन अब तक पटवारी पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं हुई?
बस्तर के लोहांड़ीगुड़ा तहसील में पट्टा बनाने के नाम पर पटवारी मैडम ने ग्रामीणों आदिवासियों से लगभग एक लाख रुपए की घुस ली उसके बावजूद पट्टा नहीं बनवाया।
— Deepak Baij (@DeepakBaijINC) July 20, 2025
जिसकी जानकारी स्थानीय जनपद सदस्य ने तहसीलदार को दी जिसपर कार्यवाही करते हुए तहसीलदार ने पटवारी मैडम से पैसे लेकर ग्रामीणों को… pic.twitter.com/ptQlXGx13c





