- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: पिकअप ने ...

x
Up News: गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर 23 आवासीय कॉलोनी में सोमवार की सुबह पिकअप चालक ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बुजुर्ग महिला के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी है। गीडा सेक्टर 23 आवासीय कॉलोनी में पिकअप चालक टंकी से घर-घर पानी की सप्लाई करता है। सुबह पिकअप चालक पानी की सप्लाई करने गया था।
मकान नंबर डी 77 निवासी स्वर्गीय शिवशंकर सिंह की 70 वर्षीय पत्नी द्रौपदी देवी फूल तोड़ रही थीं। उसी समय पिकअप चालक ने पीछे से वाहन उनके ऊपर चढ़ा दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पिकअप में फंसे शव को निकलवाया। कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिकअप के ऊपर चढ़ने के बाद द्रौपदी देवी पिकअप में फंस गई। शव को वाहन से निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे बाद शव को पिकअप से निकाला जा सका। तब जाकर पुलिस शव को कब्जे में ले सकी।
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पिकअप चालक काफी जिद्दी था। वह कॉलोनी में काफी तेज गति से वाहन चलाता था। जिसके लिए कई बार लोगों ने उसे धीरे वाहन चलाने की चेतावनी भी दी थी लेकिन वह नहीं माना और आखिरकार एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई।
TagsUpपिकअपमहिलारौंदा Uppickupwomantrampledजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





