छत्तीसगढ़
CM साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का किया शुभारंभ
Nil dhankar
20 Jan 2025 12:08 PM IST

x
रायपुर। CM साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ किया।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने के अनुरूप प्रदेश की साय सरकार विकास के पथ पर सतत अग्रसर हो रही है। जन कल्याणकारी योजनाओं के जरिये समाज के हर वर्ग के साथ ही अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11 बजें न्यू सर्किट हाउस में गरीब भूमिहीन श्रमिको के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ कर पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरण करेंगे। साय सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के शुभारंभ से प्रदेश के 5 लाख 62 हजार भूमिहीन श्रमिकों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।
Next Story





