- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: कौड़ियाला नदी...
उत्तर प्रदेश
Up News: कौड़ियाला नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, एक महिला की मौत, 8 लापता
Sarita
30 Oct 2025 6:14 AM IST

x
Up News: कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ क्षेत्र में बुधवार देर शाम कौड़ियाला नदी में ग्रामीणों से भरी नाव डूब गई। नाव पर सवार भरथापुर के ग्रामीण खैरटिया बाजार से खरीददारी करके लौट रहे थे। नाव में 22 ग्रामीण सवार थे, जिनमें से 13 लोग तैर कर सुरक्षित निकल आए है, जबकि एक महिला का शव मिला है। 8 अभी लापता हैं।
भरथापुर गांव घने जंगल और गेरुआ नदी के पार स्थित होने के चलते यहां के लोग लखीमपुर खीरी जनपद के खैरटियाबाजार से रोजमर्रा की खरीदारी के लिए नाव से आवागमन करते हैं। बुधवार को गांव के लोग दोपहर में नदी पार कर खैरटिया बाजार गए थे। सभी ग्रामीण खरीदारी कर शाम 5:30 बजे खैरटियाघाट से नाव पर सवार होकर भरथापुर गांव की ओर रवाना हुए। लेकिन नाव जब शाम 6 बजे के आसपास भरथापुर घाट पहुंचने वाली थी तभी दो सौ मीटर पहले अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख पुकार मच गई।
लगभग आधे घंटे बाद नाव पर सवार लक्ष्मी नारायण पुत्र विसेसर, रानी देवी पत्नी रामाधार, ज्योति पुत्री आनंद कुमार व हरिमोहन पुत्र रामकिशोर तैर कर घटनास्थल से आधा किलोमीटर की दूरी पर जंगल में किनारे पहुंचे। सभी ने किसी तरह घाट पर पहुंचकर चीख चिल्ला रहे एकत्रित ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सुरक्षित बचकर निकले लक्ष्मी नारायण ने फोन कर सुजौली पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नाव में 22 लोग सवार थे। एक बाइक और चार साइकिल भी लदी थी। लक्ष्मी नारायण ने बताया कि वह और तीन अन्य लोग सुरक्षित निकल आए हैं। नाव चालक मिहींलाल पुत्र पुत्तीलाल भी लापता है। इसके बाद गांव के लोगों ने अपने स्तर से बचाव कार्य शुरू किया।
उधर घटना की सूचना पाकर रात 9 बजे एसडीएम मिहींपुरवा रामदयाल और तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष सुजौली प्रकाश चंद्र शर्मा और 13 लेखपालों की टीम भी गांव पहुंच गई। एसडीएम ने बताया कि और नौ लोगों के नदी के अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षित निकलने का पता चला है। साथ ही रामजेई (65) पत्नी मटरू का शव नदी से बरामद किया गया है। अभी 8 लोग लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
TagsUpनदीनावडूबीमहिलामौत8 लापता Upriverboatcapsizewomandeath8 missing जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





