छत्तीसगढ़
बालोद में कलयुगी पत्नी ने बेटे संग मिलकर की पति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
30 Oct 2025 12:34 AM IST

x
छग
Balod. बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने ही बेटे के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने सबूत मिटाने के इरादे से शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से 12 किलोमीटर दूर जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा 24 घंटे के भीतर करते हुए मां-बेटे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के गुरामी गांव का है। घटना की शुरुआत तब हुई जब मंगलवार सुबह गुरामी गांव के जंगल में ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव देखा। शव के पास खून के निशान और संघर्ष के संकेत दिखाई दिए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना डौंडीलोहारा थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम और फॉरेंसिक यूनिट मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम और प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की पहचान भूषण नेताम (45 वर्ष), पिता लैनूराम नेताम, निवासी अरजपुरी थाना मनचुवा के रूप में की गई। शुरुआती जांच में हत्या की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई, लेकिन जब पुलिस ने मृतक के पारिवारिक संबंधों की छानबीन की।
शक की सुई परिवार के सदस्यों की ओर घूम गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी और बेटे से सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपी बेटे लीलेश कुमार नेताम ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन वह और उसके पिता दोनों शराब पी रहे थे। नशे की हालत में बाप-बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटे ने पास में रखे लोहे के धारदार बसूले (कुल्हाड़ीनुमा औजार) से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद मां सकुल बाई नेताम (44 वर्ष) ने बेटे के अपराध को छुपाने में उसका साथ दिया। दोनों ने मिलकर शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर घर से करीब 12 किलोमीटर दूर गुरामी के जंगल में मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 07 AL 7912) से ले जाकर फेंक दिया। इसके बाद दोनों ऐसे व्यवहार करने लगे मानो कुछ हुआ ही न हो। पुलिस ने जांच के दौरान जब मृतक की अंतिम गतिविधियों और मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया, तो शक पुख्ता हो गया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार बसूला, मोटरसाइकिल, और प्लास्टिक की बोरी जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हत्या के पीछे कोई और कारण या षड्यंत्र तो नहीं था। यह वारदात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। ग्रामीणों ने कहा कि यह मामला रिश्तों में विश्वास और मानवता को झकझोर देने वाला है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





