छत्तीसगढ़

रायपुर में सड़क पर मौत से खेल, युवकों ने रात में की खतरनाक ड्राइविंग

Shantanu Roy
30 Oct 2025 12:00 AM IST
रायपुर में सड़क पर मौत से खेल, युवकों ने रात में की खतरनाक ड्राइविंग
x
देखें VIDEO...
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई और भारी जुर्माने के बावजूद शहर के कुछ युवा सड़क पर रफ्तार और स्टंटबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर नया रायपुर क्षेत्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक तेज रफ्तार कार चलाते हुए सड़क पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक संजय नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नया रायपुर की चौड़ी और खाली सड़कों पर ये युवक बिना किसी डर के कार को जिगजैग अंदाज में दौड़ा रहे हैं, बीच-बीच में खतरनाक ओवरटेक और हैंडब्रेक स्टंट भी करते दिखाई देते हैं। आसपास से गुजरने वाले अन्य वाहन चालक इस हरकत से परेशान होते नजर आए।
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो बीते रविवार देर रात का बताया जा रहा है। नया रायपुर में सड़कों पर ट्रैफिक कम होने का फायदा उठाकर इन युवकों ने कार से हाई-स्पीड ड्राइविंग और डोनट स्टंट किए। किसी राहगीर ने इनकी हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब वायरल हो चुका है। वहीं, रायपुर यातायात पुलिस ने इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। उनके वाहन नंबर ट्रेस किए जा रहे हैं, जिसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में रोजाना सैकड़ों वाहनों पर चालानी कार्रवाई की जाती है। फिर भी कुछ युवा कानून की अनदेखी कर सड़क को रेस ट्रैक समझ बैठते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे स्टंट न केवल कानूनी अपराध हैं बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकते हैं।


पुलिस ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के खतरनाक प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा, साथ ही वाहन जप्त कर लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नया रायपुर की सड़कों पर आए दिन कुछ युवक देर रात बाइकों और कारों से स्टंट करते देखे जाते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने पुलिस से नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी स्टंटबाजी या खतरनाक ड्राइविंग दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें या वीडियो भेजें ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।
Tagsरायपुर स्टंटबाजीनया रायपुर कार स्टंटरायपुर ट्रैफिक पुलिसरफ्तार का खेलवायरल वीडियोसंजय नगर युवकहाई-स्पीड ड्राइविंगसड़क सुरक्षामोटर व्हीकल एक्टपुलिस कार्रवाईट्रैफिक नियम उल्लंघननया रायपुर रोडस्टंट वीडियो रायपुरकार स्टंट वायरलयातायात अभियानराजधानी रायपुर खबररायपुर पुलिस जांचखतरनाक ड्राइविंगसड़क हादसे का खतराछत्तीसगढ़ समाचारRaipur stuntbaaziNaya Raipur car stuntRaipur traffic policespeed gameviral videoSanjay Nagar youthhigh-speed drivingroad safetyMotor Vehicle Actpolice actiontraffic rule violationNaya Raipur roadstunt video Raipurcar stunt viraltraffic campaigncapital Raipur newsRaipur police investigationdangerous drivingrisk of road accidentChhattisgarh newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story