- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: सावन के दूसरे...
उत्तर प्रदेश
Up News: सावन के दूसरे सोमवार को लोधेश्वर महादेवा में उमड़ा आस्था का सैलाब
Sarita
21 July 2025 11:14 AM IST

x
Up News: बाराबंकी में सावन के दूसरे सोमवार को जिले भर के शिव मंदिरों में आस्था का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। लोधेश्वर महादेव से लेकर हैदरगढ़ के अशौनेश्वर, कुंतेश्वर, मथेश्वर व अन्य शिव मंदिरों में शिव भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। चारों ओर "हर-हर बम-बम" और "भोलेनाथ की जय" के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। लोधेश्वर महादेव मंदिर में रविवार रात 12:15 बजे जैसे ही कपाट खुले, शाम से ही कतार में खड़े हजारों कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू कर दिया।
सुबह होते-होते यह भीड़ लाखों में बदल गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इसी तरह जिले के अन्य प्रमुख शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ जलाभिषेक कर सावन के पावन सोमवार का पुण्य अर्जित किया।
TagsUpसावनसोमवारलोधेश्वर महादेवाआस्थासैलाबUpSawanMondayLodheshwar MahadevaFaithFlood जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





