- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: नवविवाहिता की...
उत्तर प्रदेश
UP News: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
Sarita
5 Sept 2025 7:10 AM IST

x
UP News: जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में कोहराम मच गया। थाना रामगांव क्षेत्र के ग्राम खैरादोंकल निवासी शाहनवाज पुत्र रंजीत ने रुपईडीहा पुलिस को सूचना दी कि उसकी पुत्री शायरा (उम्र करीब 30 वर्ष) पत्नी सलमान निवासी नारायणपुर थाना रुपईडीहा की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता के अनुसार शायरा की शादी को अभी तीन साल ही हुए थे।
परिजनों के अनुसार करीब 10 बजे अचानक सूचना मिली कि शायरा की मौत हो गई है। यह खबर सुनते ही मृतका के मायके पक्ष में कोहराम मच गया। रुपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा दी गई सूचना पर रुपईडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच कराई तथा पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालाँकि, शादी को कम समय होने और मौत की परिस्थितियाँ संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने मामले की गहन जाँच शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतका के मायके और ससुराल वालों से पूछताछ की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।
Next Story





