- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: सीएचसी के...
उत्तर प्रदेश
Up News: सीएचसी के शौचालय में बाल्टी में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sarita
21 Sept 2025 7:14 AM IST

x
Up News: सीएचसी कोंच के महिला शौचालय में पानी भरी बाल्टी में नवजात कन्या का शव मिला। सुबह सफाई करने पहुंचे कर्मचारी ने बाल्टी में शव पड़ा देखा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे सफाई कर्मी दारासिंह एक्सरे कक्ष के ठीक सामने स्थित महिला शौचालय की सफाई करने पहुंचा। जैसे ही वह अंदर घुसा तो बाल्टी में एक नवजात का शव मिला। उसने सीएचसी अधीक्षक डॉ अनिल कुमार शाक्य को सूचना दी। सीएचसी प्रभारी ने एसडीएम ज्योति सिंह व कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
नवजात शिशु का शव मिलने के बाद सीएचसी के कर्मचारियों ने चुप्पी साधे हुए है। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शव शौचालय की बाल्टी में किन परिस्थितियों में पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है।
Next Story





