- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: संपत्ति विवाद...
उत्तर प्रदेश
UP News: संपत्ति विवाद में भतीजों ने अपने चाचा की कर दी हत्या
Sarita
7 April 2025 12:22 PM IST

x
UP News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गेहूं की फसल के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में भतीजों ने अपने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे ने बताया कि मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के जिवानी सिउरा गांव निवासी प्रहलाद (65) का अपने भतीजों रविंद्र और जयपाल से गेहूं की फसल के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था।
उन्होंने बताया, ''बात बढ़ने पर रविंद्र और जयपाल ने अपने चाचा प्रहलाद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।'' अधिकारी ने बताया कि हमले में प्रहलाद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
TagsUPबंटवारेविवादभतीजोंचाचाहत्या UPpartitiondisputenephewsunclemurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





