- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: रेलवे किनारे...
उत्तर प्रदेश
Up News: रेलवे किनारे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव, जाँच में जुटी पुलिस
Sarita
7 Jun 2025 9:41 AM IST

x
Up News : रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ियों में नग्न क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को जानवरों ने खाया है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बरेली चंदौसी रेलवे मार्ग पर नूरपुर गांव में रेलवे क्रॉसिंग से सौ मीटर पूर्व दिशा में शुक्रवार रात करीब नौ बजे झाड़ियों में नग्न अवस्था में क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस का मानना है कि शव तीन से चार दिन पुराना हो सकता है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है, लेकिन चेहरे समेत अन्य कोई पहचान न होने से पुलिस को उसकी पहचान करने में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। शव का अधिकांश हिस्सा जंगली जानवरों ने खाया हुआ था। पैर का कुछ हिस्सा मिलने से शव पुरुष का प्रतीत हो रहा है। वहीं, कुछ लोग शव नग्न अवस्था में होने से अवैध संबंधों के चलते हत्या कर फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।
पंचायत नामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा जा रहा है। पुलिस इस मामले में हत्या और दुर्घटना दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
TagsUpरेलवेझाड़ियोंशवजाँचपुलिसUprailwaybushesbodyinvestigationpoliceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





