- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: शादी वाले घर...
उत्तर प्रदेश
Up News: शादी वाले घर में मातम,सड़क हादसे में भाई की दर्दनाक मौत
Sarita
21 Feb 2025 6:17 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादी वाले घर में उस समय मातम पसर गया जब स्कूटी सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना युवक की बहन की शादी से 18 घंटे पहले हुई। जिससे शादी की खुशियों में ग्रहण लग गया। वहीं युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दें कि मृतक युवक बहन की शादी का लहंगा लेकर लौट रहा था। मिली जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के अमनी गांव निवासी चंद्रशेखर पाल की बेटी की बारात 20 फरवरी को आनी थी। शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। शादी वाले घर में सभी रिश्तेदार खुशी-खुशी बारात आने का इंतजार कर रहे थे। तभी बुधवार की सुबह बहन का लहंगा लेने निकले 25 वर्षीय बेटे पंकज पाल की मौत की खबर ने पूरे परिवार पर कहर बरपा दिया। परिजनों को सूचना मिली कि जैसे ही पंकज कस्बे के खागा-किशनपुर मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में पंकज लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वह वाहन भी अपने साथ ले गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद मौके से फरार हुए चालक का पता लगाया जा रहा है।
TagsUpहादसेभाईमौत Upaccidentbrotherdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





