छत्तीसगढ़
निर्वाचित होने वाले जिला पंचायत सदस्यों को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
Shantanu Roy
21 Feb 2025 12:34 AM IST

x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। रिटर्निंग ऑफिसर एवं सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह द्वारा आज त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगांव में जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1, 2, 3 व 4 का सारिणीकरण एवं परिणाम की घोषणा की गई। उन्होंने निर्वाचित होने वाले जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण-पत्र प्रदाय किया। जिसमें निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1- पटेवा से किरण विनोद बारले, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2 -लिटिया से शीला टाकेश सिन्हा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक- 3 टेड़ेसरा से अंगेश्वर देशमुख, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-4 सिंघोला से देवकुमारी साहू शामिल है। इस दौरान अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन का सारिणीकरण एवं परिणाम की घोषणा 23 एवं 25 फरवरी 2025 को सुबह 10.30 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगांव में की जाएगी। जिसके अनुसार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1, 2, 3 व 4 के लिए 17 फरवरी 2025 को हुए मतदान का सारिणीकरण 20 फरवरी 2025 को किया गया। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11, 12 व 13 के लिए 20 फरवरी 2025 को हुए मतदान का सारिणीकरण 23 फरवरी 2025 को तथा जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5, 6, 7, 8, 9 व 10 के लिए 23 फरवरी 2025 को होने वाले मतदान का सारिणीकरण 25 फरवरी 2025 को किया जाएगा। सारिणीकरण एवं परिणाम की घोषणा के दौरान संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थी व निर्वाचन अभिकर्ता उपस्थित रहेंगे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





