उत्तर प्रदेश

UP News: बहुमंजिला इमारत में लगी आग में फंसी मां-बेटी

Sarita
25 April 2025 12:06 PM IST
UP News: बहुमंजिला इमारत में लगी आग में फंसी मां-बेटी
x
UP News: शाहनजफ रोड स्थित ज्वाला सहाय बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर रहने वाले रामतीर्थ वार्ड पार्षद के कमरे में गुरुवार देर रात आग लग गई। आग की लपटों में उनकी मां और बहन फंस गईं। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और दो टीमें बनाईं। एक टीम आग बुझाने में जुटी, जबकि दूसरी टीम ने दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
वार्ड नंबर 21 रामतीर्थ वार्ड पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान की मां सुमन सिंह (88) और बहन रितु (50) 11 शाहनजफ रोड स्थित ज्वाला सहाय बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर स्थित मकान में रहती हैं। रितु ने बताया कि गुरुवार रात करीब 12 बजे वह कबूतरों को दाना डाल रही थीं। इसी बीच तेज आवाज के साथ कमरे से धुआं निकलने लगा। आग की लपटें और धुआं देखकर अफरा-तफरी मच गई। वह चिल्लाते हुए भागीं। इस दौरान मां-बेटी मकान में फंस गईं। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग को विकराल होता देख पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में हजरतगंज एफएसओ राम कुमार रावत दो दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
आग का विकराल रूप देख उन्होंने एक और दमकल गाड़ी बुला ली। टीम दो भागों में बंट गई और राहत कार्य शुरू किया। एक टीम ने आग बुझाना शुरू किया। दूसरी टीम के सदस्यों ने सीढ़ी की मदद से सुमन और रितु को नीचे उतारा। इसी बीच खबर मिलते ही पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान भी वहां पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में कमरे में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जल गया।
Next Story