उत्तर प्रदेश

Up News: बंदर ने ले ली 3 महीने के मासूम की जान

Sarita
6 Sept 2025 8:24 AM IST
Up News: बंदर ने ले ली  3 महीने के मासूम की जान
x
Up News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र के सूरजपुर गाँव में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तीन महीने के मासूम बच्चे को बंदर ने घर से उठाकर पानी से भरे ड्रम में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह दुखद घटना उस समय हुई जब मासूम की माँ नहाने गई थी और बच्चा घर के अंदर चारपाई पर सो रहा था।
परिवार ने तुरंत बच्चे को बाहर निकाला और मछरेहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने शिवांश को मृत घोषित कर दिया। परिवार का कहना है कि उन्होंने बंदर को बच्चे को उठाते नहीं देखा, लेकिन घर में बिखरे सामान और पिछले अनुभवों को देखते हुए उन्हें यकीन है कि यही हुआ होगा।मासूम शिवांश अनुज यादव और सरिता देवी की पहली संतान था। इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। गाँव में मातम का माहौल है और हर आँख नम है। परिवार ने बच्चे का अंतिम संस्कार गाँव में ही कर दिया।
Next Story