भारत

MLA और MP टिकट दिलाने का झांसा देकर नेताओं को लगाया चूना, सबसे बड़ा फ्रॉड गिरफ्तार

Nilmani Pal
6 Sept 2025 8:04 AM IST
MLA और MP टिकट दिलाने का झांसा देकर नेताओं को लगाया चूना, सबसे बड़ा फ्रॉड गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

बंगाल। कोलकाता पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी के नाम का इस्तेमाल कर लोगों से ठगी करने की कोशिश कर रहा था. आरोपी की पहचान एसके नजमुल होदा के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी खुद को टीएमसी से जुड़ा प्रभावशाली व्यक्ति बताकर विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने का वादा करता था और इसके बदले बड़ी रकम की मांग करता था.

शेक्सपियर सरणी थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी राजनीतिक महत्वाकांक्षा रखने वाले लोगों को निशाना बनाता था. वह अभिषेक बनर्जी का करीबी होने का झूठा दावा करता और भरोसा जीतकर लोगों से पैसों की मांग करता था. इस ठगी के जाल में कितने लोग फंसे हैं, इसका पता लगाने के लिए पुलिस गहन पूछताछ कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आरोपी से यह भी पूछताछ की जा रही है कि क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है या वह अकेले इस ठगी को अंजाम दे रहा था. जांच टीम आरोपी के फोन कॉल और सोशल मीडिया कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है, ताकि उसके अन्य संपर्कों और पैसों के लेन-देन का पता लगाया जा सके.

टीएमसी की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है. लोगों का कहना है कि चुनावी मौसम में इस तरह की धोखाधड़ी चिंता का विषय है. किसी भी व्यक्ति को ऐसे किसी भी लालच या झांसे में नहीं आना चाहिए, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए.

Next Story