उत्तर प्रदेश

Up News: गेम खेलते समय कुएं में गिरा मोबाइल, निकालने गए 3 दोस्तों की मौत

Sarita
25 Jun 2025 6:11 AM IST
Up News: गेम खेलते समय कुएं में गिरा मोबाइल, निकालने गए 3 दोस्तों की मौत
x
Up News : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मोबाइल फोन कुएं में गिर जाने से उसे निकालने गए तीन युवकों की मौत हो गई। घटना में कुएं में मौजूद जहरीली गैस को मौत का कारण माना जा रहा है। मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला पोपी गांव का है। दोपहर करीब 1 बजे तीन युवक ध्रुव (25), उसका चचेरा भाई अजय (28) और दोस्त चंद्रवीर कुएं के पास बैठे थे। इसी दौरान ध्रुव का मोबाइल फोन कुएं में गिर गया।
ध्रुव उसे निकालने के लिए कुएं में उतरा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। इसके बाद अजय और फिर चंद्रवीर भी उसकी मदद के लिए एक-एक करके कुएं में उतरे, लेकिन कोई बाहर नहीं आ सका। तीनों युवक जब बाहर नहीं आए तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर कुएं में उतरी। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव कुएं से बाहर निकाले गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत का सही कारण पता चल सके।
Next Story