छत्तीसगढ़
ट्रक से बचने के चक्कर में कार 25 फीट नीचे नहर में गिरी, 3 गंभीर
Shantanu Roy
25 Jun 2025 12:12 AM IST

x
छग
Korba. कोरबा। जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया जब एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरी नहर में जा गिरी। घटना सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरमपुर के पास हुई। कार में 5 लोग सवार थे, जिन्हें राहगीरों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सभी लोग जांजगीर से दीपका की ओर जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में चालक का नियंत्रण कार से हट गया और कार सीधे नहर में गिर गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही सर्वमंगला चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने तुरंत भीड़ को नियंत्रित कर यातायात को सामान्य किया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि यह स्थान पहले से ही दुर्घटना संभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर एक अन्य कार नहर में गिर गई थी। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि यदि इस बार नहर में पानी ज्यादा होता, तो यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था। गौरतलब है कि अप्रैल महीने में भी कोरबा जिले में एक पिकअप वाहन के नहर में गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं और प्रशासन से इस क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





