उत्तर प्रदेश

UP News: लापता छात्रा का घर के पास मिला शव

Sarita
21 Dec 2025 10:13 AM IST
UP News: लापता छात्रा का  घर के पास मिला शव
x
UP News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नसरूद्दीनपट्टी गांव में 2 दिसंबर से लापता छात्रा स्नेहा का शव घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव एक सप्ताह पुराना था और इसके मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की खोजबीन में काफी शिथिलता बरती गई, जिससे छात्रा को समय रहते बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई पर नाराज हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
इस मामले में नामजद आरोपी सौरभ गौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और घटना की पूरी जांच की जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती तो छात्रा को बचाया जा सकता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
Next Story