उत्तर प्रदेश

Up News : लापता छात्र का शव पेड़ से लटका मिला फैली सनसनी

Sarita
19 March 2025 8:32 AM IST
Up News  : लापता छात्र का शव पेड़ से लटका मिला फैली सनसनी
x
UP News: प्रयागराज के मऊआइमा के बेनीपुर गांव की बीए की छात्रा सरिता पटेल रविवार सुबह लापता हो गई थी। मंगलवार दोपहर उसका शव सोरांव के घोषड़ा बरजी गांव के किनारे चिलबिल के पेड़ से लटकता मिला। सोरांव पुलिस और मऊआइमा पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा और जांच शुरू की। छात्रा के घर और घटनास्थल के बीच सात किलोमीटर की दूरी है। मृतका का शव जमीन से करीब 15 फीट की ऊंचाई पर लटक रहा था। छात्रा की उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है, पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
सरिता को 16 मार्च को ग्रामीणों ने देखा था, जब वह किसी से फोन पर बात कर रही थी, उसके बाद वह नहीं दिखी। परिजनों के मुताबिक गांव का ही एक युवक उसे बार-बार फोन कर परेशान करता था। परिजनों का कहना है कि उसी युवक ने सविता के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। इस मामले को लेकर सरिता के परिजनों ने खूब हंगामा किया। परिजन उसके शव को पेड़ से नीचे नहीं उतरने दे रहे थे।
हालांकि काफी समझाने के बाद परिजनों ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि सरिता की मौत कैसे हुई और उसके साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं। भाई की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकली थी युवती सरिता के परिजनों की आशंका के आधार पर सोरांव पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि युवती का शव पेड़ से बरामद कर लिया गया है।
पुलिस परिजनों और गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। डीसीपी ने बताया कि युवती के कपड़े ठीक हैं, शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं और थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूछताछ में यह भी पता चला है कि उसके भाई ने मोबाइल पर उसे डांटा था, तभी से वह लापता थी, बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Next Story