- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: लापता...

x
Up News : जिले के दूधिया थाना क्षेत्र के जाबर गाँव में आज (रविवार) एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिछले चार दिनों से लापता 20 वर्षीय विवाहिता का शव उसके घर से थोड़ी दूरी पर धान के खेत में मिला। शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। महिला के माता-पिता ने स्वाभाविक मौत को देखते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले को संदिग्ध बताया है।
मृतका की पहचान भुइया बस्ती, जाबर निवासी अमिताभ की पत्नी राजकुमारी (20) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजकुमारी 2 अक्टूबर को अपनी सास के साथ गाय बांधने के लिए घर से निकली थी। अचानक वह गायब हो गई। उसकी सास ने सोचा कि वह घर लौट आई है। जब उसकी सास वापस लौटी और राजकुमारी गायब थी, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला, तो उसके ससुराल वालों ने 4 अक्टूबर को दूधिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार सुबह करीब नौ बजे जाबर गांव के कुछ ग्रामीणों ने घर से करीब 500 मीटर दूर धान के खेत में एक महिला का शव देखा।
इसकी सूचना तुरंत ग्राम प्रधान को दी गई, जिन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह और नगर थाना प्रभारी जयशंकर राय पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने और महिला के मायके वालों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों की सच्चाई उजागर करने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Next Story





